पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड क्राइम

विकासनगर : नाबालिग से छेड़खानी, मारपीट व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

विकासनगर। कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट कर छेड़खानी की है। यही नहीं आरोपी ने गाली-गलौज कर उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, छेड़खानी और पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी दानिश पुत्र खलील निवासी विकासनगर ने 18 जून को उसके घर के पास में ही उसकी नाबलिग बेटी के साथ छेड़खानी की। बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने उसकी बेटी के साथ मारपीट की है। यही नहीं आरोपी ने बेटी को मुंह बंद रखने की हिदायत देते हुए कहा कि यदि उसने छेड़खानी के बारे में किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार देगा। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी खतरनाक किस्म का है, जिससे उसकी बेटी के लिए खतरा पैदा हो गया है। बताया कि आरोपी कभी किसी भी हद को पार कर सकता है। इसलिए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाय। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।

Related posts

धार्मिक: बुद्ध पूर्णिमा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़  

देहरादून : सीएम धामी ने की सशक्त उत्तराखण्ड@25 के लक्ष्यों की प्राप्ति के संबंध में ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज विभाग की समीक्षा

जिम में कार्डियो करते हुए इतने से ज्यादा नहीं होनी चाहिए आपकी हार्ट रेट, हो सकता है खतरनाक

Leave a Comment