उत्तराखण्ड

रुड़की : कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को पदमुक्त करने की मांग  

रुड़की। महानगर कांग्रेस कमेटी ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ तहसील परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन कर जेएम को माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उन्होंने मारपीट के आरोपी मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। उन्होंने मंत्री अग्वाल के खिलाफ प्रदर्शन कर जेएम अभिनव शाह को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने कहा कि पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र ने बीच सड़क पर ऋषिकेश में एक व्यक्ति को खुद और अपने अंग रक्षकों के साथ दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसकी प्राथमिकी कोतवाली ऋषिकेश में दर्ज की गई है। महानगर आध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल जनता की सेवा करने की संविधान की शपथ लेकर मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनकी ओर से इस प्रकार से मारपीट करना न केवल निंदनीय है, बल्कि उन्होंने पद के विपरीत कार्य किया है। इसीलिए उन्हें पद मुक्त किया जाए।

Related posts

ब्राह्मण समाज महासंघ 19 अप्रैल को मनाएगा श्री परशुराम जन्मोत्सव

बोर्ड एग्जाम की तैयारी में कहीं आप भी तो नहीं कर रहें ये गलती, बिगड़ सकती है सेहत, पेपर देना हो सकता है मुश्किल

ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट-2023 के तहत अब तक हो चुकी है 71 हजार करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउण्डिग : मुख्यमंत्री

Leave a Comment