पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

महाराज ने चौबट्टाखाल क्षेत्र में चलाया महाजनसंपर्क अभियान  

पौड़ी। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत विधानसभा चौबट्टाखाल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज गुरुवार को विधानसभा चौबट्टाखाल पहुंचे। उन्होंने बौंसाल, मेटाकुंड, अमोठा, पाटीसैंण में भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय जनता से जनसंपर्क किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा सरकार की पिछले नौ सालों की उपलब्धियों को बताया। इसके साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटीसैंण का औचक निरीक्षण भी किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ग्रामीणों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने इन नौ सालों में कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। धारा 370, राम मंदिर जैसे महत्वपूर्ण फैसले भी भाजपा कार्यकाल के दौरान हुए है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जिताना है और देश को विकास की ओर अग्रसर करना है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, भाजपा जिला महामंत्री शशि रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष एकेश्वर गणेश रावत, मंडल अध्यक्ष सतपुली सुरेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह रावत आदि शामिल रहे।

Related posts

वीआईपी दर्शन की व्यवस्था समाप्त : मुख्यमंत्री

admin

अंतिम दिन हरकी पैड़ी पर उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब  

रोशनी में नहाया दरबार साहिब, आज होगा श्रीझंडे जी का आरोहण, 100 साल पुरानी मुराद पूरी करेंगे बलजिंदर सिंह

admin

Leave a Comment