पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

छात्राओं ने रैली निकाल किया जागरूक

पौड़ी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 31 मई को विश्व तम्बाकू दिवस मनाए जाने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिर्सू में एएनएमटीसी की छात्राओं के साथ ही विभागीय कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान मुख्य बाजार में दुकानदारों को तम्बाकू निषेध से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री भी वितरित की गई। साथ ही अन्य विभागीय कार्यालयों में जाकर वहां मौजूद कर्मचारियों को भी तम्बाकू से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी खिर्सू डा. जीशान मलिक ने दुकानदारों को तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। कहा कि स्कूलों के आस-पास 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पाद बेचने, 18 साल से कम उम्र के बच्चों को तम्बाकू उत्पाद बेचने या उनसे तम्बाकू उत्पाद बिकवाने, सार्वजनिक स्थलों में धूम्रपान करने पर विभाग द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर चालान की कार्रवाई की जा सकती है। इस मौके पर एनसीडी कंसल्टेंट स्वेता गुंसाई,आशा ब्लाक कोऑर्डिनेटर सुनील खण्डूड़ी आदि शामिल रहे।

Related posts

स्ट्रॉबेरी के इस्तेमाल से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट पेय, जानें इनकी आसान रेसिपी

बॉलीवुड : वेदांग रैना की नई फिल्म में आया बड़ा मोड़, नाओमिका सरन के साथ प्रगति श्रीवास्तव भी निभाएंगी अहम रोल

admin

परमार्थ निकेतन में हुआ ‘नव वर्ष, नव जीवन’ रिट्रीट का शुभारम्भ

Leave a Comment