पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

ग्राम तिवाड़, टिहरी की पगडंडियों में प्रातः काल भ्रमण पर निकले

Parvatsankalp,26,02,2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को तिवाड़ गांव ( वि०ख० थौलधार ), टिहरी में दिन की शुरुवात खेतों में जुताई से की। उन्होंने होमस्टे स्थित खेतों में पावर वीडर से जुताई की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री धामी ग्राम तिवाड़ की पगडंडियों में प्रातः काल भ्रमण को निकले। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने गांव में स्थित विभिन्न होमस्टे का निरीक्षण किया एवं ग्राम वासियों की सराहना की।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं एवं बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने ग्राम वासियों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजन तक पहुंचे इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सरकार एवं आमजन के बीच परस्पर संवाद भी विकास में अपनी अहम सहभागिता निभाता है। गांव के विकास से ही उत्तराखंड का विकास संभव है।

Related posts

अब पहाड़ की जवानी ओर पहाड का पानी यहीं के काम आयेगा: मोदी

शैक्षिक भ्रमण पर जायेंगे पीएम-श्री विद्यालयों के 977 मेधावी छात्र-छात्राएं

admin

उत्तराखंड में भाजपा का नेता विधायक दल चुने जाने से पहले पांचवीं निर्वाचित विधानसभा के सदस्यों को दिलाई गई शपथ

admin

Leave a Comment