पर्वत संकल्प
मनोरंजन

अरे मनुष्य- जि. विजय कुमार

अरे मनुष्य !

सोचो, कहा है आप?

आगे या पीछे

आप आगे समझकर दस गुणा पीछे जा रहे हो।

अरे मनुष्य सोचो !  कहा हो आप?

 

अरे ! क्या कर रहे हो आप?

न्याय और ज्ञान को बेच रहे हो।

अन्याय और

अज्ञान को खरीद रहे हो।

धर्म को भूल कर

अधर्म को अपना रहे हो।

अरे ! मनुष्य क्या कर रहे हो आप?

 

अरे मनुष्य आप क्या पा रहे हो ?

प्यार की जगह पैसा

मात-पिता की जगह मोती, दौलत।

अपना परायी हो गया,

परायी अपना हो गया।

ईर्ष्या  असूया, असत्य, आलसी दोस्त हो गया।

अरे ! मनुष्य क्या पा रहे हो आप?

 

अरे ! मनुष्य आप सुखः मे हो या दुःख में हो।

आप सुखः के लिए ही दुःखी हो।

अरे ! मनुष्य क्या हुआ।

 

उठो, नींद  से उठो।

कब तक नींद में रहते हो?

उठने का समय आ गया।

सोचो और समझो

नही तो, अंतिम क्षण भी आयेगा।

 

अपना समय आ गया।

अरे मनुष्य जागो ! जागो ! जागो !

– जि. विजय कुमार, हैदराबाद, तेलंगाना

Related posts

अमिताभ बच्चन, टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपथ 20 अक्टूबर को रिलीज होगी

बंगाली अभिनेता अभिषेक चटर्जी का 57 साल की उम्र में निधन, CM ममता बनर्जी ने ट्वीट कर जताया शोक

admin

रविंद्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी से वापसी

Leave a Comment