पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

सोनी बिनसर के पास कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत  

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  जिले के सोनी बिनसर क्षेत्र में एक कार के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार कोतवाली रानीखेत क्षेत्र अंतर्गत सोनी बिनसर के पास एक डस्टर वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट भिकियासैंण से उपनिरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि वाहन सोमवार रात दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। वाहन में दो लोग सवार थे और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। एसडीआरएफ टीम ने कठिन भू-भाग और विषम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला और जिला पुलिस को सौंप दिया। मृतकों में एक की पहचान जीवन चंद्र जोशी पुत्र पूरन सिंह जोशी निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related posts

डीएम के जनसुनवाई कार्यक्रम में 68 शिकायतें प्राप्त

सीएम धामी ने टिहरी के आपदाग्रस्त क्षेत्र जखन्याली का स्थलीय निरीक्षण किया  

उत्तराखंड की 80 हजार बेटियों को मिले 323 करोड़ रुपये 

Leave a Comment