पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

काशीपुर : आग से घर का घरेलू सामान राख  

काशीपुर(आरएनएस)।  घर में लगी आग से लाखों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। मंगलवार को महुआखेड़ा गंज, आदर्शनगर निवासी धर्मेंद्र पुत्र कल्लू सिंह के घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इससे परिवार के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई। आग से घर में रखा फ्रिज, डबल बेड व घर का अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा जल्द ही परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे। यहां नितिन कुमार, कुवंर पाल, हबीबुर्रहमान आदि मौजूद रहे।

Related posts

पीएनबी ने अपनी एनआरआई सेवाओं को मजबूत किया: 24*7 एनआरआई ग्राहक सेवा केंद्र और नई पेशकश शुरू की

समिति चुनाव में मनमानी करने का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन

admin

स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के सपने को मिलकर करें साकार: मुरली  

Leave a Comment