पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

काशीपुर : आग से घर का घरेलू सामान राख  

काशीपुर(आरएनएस)।  घर में लगी आग से लाखों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। मंगलवार को महुआखेड़ा गंज, आदर्शनगर निवासी धर्मेंद्र पुत्र कल्लू सिंह के घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इससे परिवार के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई। आग से घर में रखा फ्रिज, डबल बेड व घर का अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा जल्द ही परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे। यहां नितिन कुमार, कुवंर पाल, हबीबुर्रहमान आदि मौजूद रहे।

Related posts

सीएम धामी ने किया आईआईटी रूड़की में थिंक इण्डिया के सहयोग से आयोजित ’’जी-20 इम्पैक्ट समिट: अनशीलिंग द पोटेंशियल’’ कार्यक्रम का शुभारम्भ

स्टेट एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़े नशीले पदार्थ तो थानेदार नपेंगे : अशोक कुमार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां चल रही हैं।

Leave a Comment