देहरादून: उत्तरकाशी और पौड़ी में आई आपदा के बाद राहत-बचाव कार्यों की खुद निगरानी करने के बाद राजधानी लौटे मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को उत्तरकाशी के धराली और हर्षिल, और 6 अगस्त को पौड़ी के सैंजी में बादल फटने और भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। इस प्राकृतिक त्रासदी में जानमाल के साथ-साथ सड़कों, पुलों और बिजली-पानी की लाइनों को भी भारी क्षति पहुंची है। कई परिवार बेघर हो गए हैं और उनका सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर युद्धस्तर पर राहत और पुनर्वास के काम में लगी हुई है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुँचाया जा रहा है, और उन्हें जरूरी सुविधाएँ दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पुनर्वास और बुनियादी ढाँचे को फिर से बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
मुख्यमंत्री धामी ने देश के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, औद्योगिक संस्थानों और दानदाताओं से अपील की है कि वे इस मुश्किल घड़ी में उत्तराखंड के प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने सभी से अपनी क्षमता के अनुसार मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहायता देने का अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने के लिए विवरण इस प्रकार है:
* बैंक: भारतीय स्टेट बैंक (SBI), सचिवालय शाखा
* खाता संख्या: 30395954328
* IFSC Code: SBIN0010164
* UPI ID: cmukrf@sbi
* ऑनलाइन दान: आप https://cmrf.uk.gov.in पर जाकर ‘Donate Now’ विकल्प चुन सकते हैं।
* अन्य सुविधा: QR Code के माध्यम से भी भुगतान किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने सभी से इस कठिन समय में एकजुट होकर सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना से काम करने की अपील की है।
previous post
next post
