पर्वत संकल्प
उत्तरकाशी

राखी के धागे से बंधी राहत

उत्‍तरकाशी । उत्तराखंड के उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में आई भीषण आपदा के बीच एक मार्मिक और मानवीय दृश्य ने सभी का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यहां पिछले तीन दिनों से राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के लिए क्षेत्र में डटे हुए हैं। उनके सामने रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले एक भावुक क्षण देखने को मिला। गुजरात की एक महिला ने अपनी साड़ी का टुकड़ा फाड़कर उसे राखी के रूप में सीएम धामी को बांधा, जिसने वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं।
दरअसल गुजरात के अहमदाबाद के ईशनपुर निवासी धनगौरी बरौलिया अपने परिवार के साथ गंगोत्री दर्शन के लिए उत्तराखंड आई थीं। 5 अगस्त को धराली में आई प्राकृतिक आपदा के कारण वह अपने परिवार सहित फंस गईं। सड़क मार्ग अवरुद्ध होने और मलबे के साथ तेज बहाव ने स्थिति को बेहद चुनौतीपूर्ण बना दिया था। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, और सेना की रेस्क्यू टीमों ने अथक प्रयासों से बरौलिया और उनके परिवार को सुरक्षित निकाला।
राखी बांधने का भावुक दृश्य
शुक्रवार को धराली में राहत कार्यों का जायजा ले रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के दौरान धनगौरी बरौलिया भावुक हो गईं। उन्होंने अपनी साड़ी का टुकड़ा फाड़कर उसे राखी के रूप में मुख्यमंत्री को बांधा और उनके प्रयासों के लिए आभार जताया। इसने वहां मौजूद सभी को भावुक कर दिया। इस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह भावनात्मक क्षण मेरे लिए अविस्मरणीय है। आपदा की इस घड़ी में हम हर प्रभावित व्यक्ति के साथ खड़े हैं। राहत, पुनर्वास, और पुनर्निर्माण के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related posts

अपनों की तलाश में भटक रहे हैं लोग

admin

सेहत : सर्दियों के दौरान अपनी डाइट में शामिल करें मूली के पत्ते, मिलेंगे कई विटामिन और मिनरल्स

जान पर खेलकर गदेरा पार करने को मजबूर ग्रामीण

admin

Leave a Comment