पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

शिमला बाईपास पर बरसाती नाले उफान पर, यातायात बाधित रहा  

विकासनगर। शिमला बाईपास पर बरसाती नाले उफान पर आने से करीब तीन घंटे यातायात ठप रहा। इस बीच सिंहनीवाला में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस नाले के तेज बहाव में फंस गई। हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। शिमला बाईपास पर मलूक चंद नाला और धोबी नाला सुबह से ही उफान पर आ गए थे। दोपहर बाद पानी अधिक बढ़ने पर यातायात ठप हो गया। करीब तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। इससे सड़क के दोनों ओर यात्री वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस मार्ग से अधिकतर हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब से आने जाने वाले वाहन चलते हैं। जबकि सिंहनीवाला में हिमाचल प्रदेश की ओर से आ रहा यात्री वाहन रपटे के तेज बहाव में फंस गया। वाहन में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों और एसडीआरएफ की टीम ने मिलकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल दिया। इसके साथ ही उदियाबाग नाला, गौना नदी, शीतला नदी भी उफान पर आ गई हैं।

Related posts

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा, गया जेल

प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेपटरी, दिनदहाड़े हत्याओं से दहशत

admin

30 नवंबर तक सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त न बनाने वाले अफसरों पर होगी सख्त कार्रवाई

Leave a Comment