पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

नाबालिग किशोरी प्रकरण को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने निकाली आक्रोश रैली

नैनीताल,26,09,2025

नैनीताल। जिले के रामनगर में कथित लव जिहाद प्रकरण के बाद पूरे इलाके का माहौल गरमा गया है। पिछले सप्ताह घटी इस घटना के विरोध में शुक्रवार को हिंदूवादी संगठनों ने एक बड़ी जन जागरूकता आक्रोश रैली निकाली। हिंदू संगठनों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।
रैली के दौरान हिंदूवादी संगठन के नेता मदन जोशी ने आरोप लगाया कि लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।  जो रामनगर की शांतिपूर्ण छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा पिछले हफ्ते की घटना में एक हिंदू किशोरी को गुमराह किया गया। उसके साथ गलत कृत्य हुआ। इस प्रकरण ने न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि प्रदेश और देशभर में भी आक्रोश पैदा किया है। हिंदूवादी ने मदन जोशी ने कहा रामनगर के अंदर ऐसे मामले बार-बार देखने को मिल रहे हैं। यह हमारी संस्कृति और समाज पर सीधा हमला है। हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर कठोर कार्रवाई करें। जिससे ऐसे लोगों में डर का माहौल बने और भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत न कर सके।
शुक्रवार को निकाली गई इस रैली में सैकड़ों लोग शामिल हुए। रैली की शुरुआत पीएनजीपीजी महाविद्यालय से हुई. रैली मुख्य बाजार होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरकर सभा स्थल तक पहुंची। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर नारे लगाए। हिंदू संगठनों ने महिलाओं को जागरूक करने का संदेश दिया। हिंदूवादी संगठनों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी से तिवारी ने क्षेत्र की समस्याओं पर की चर्चा

admin

23वें तीर्थकर चिंतामणि भगवान पार्श्वनाथ की आराधना की

admin

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित

admin

Leave a Comment