पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी से तिवारी ने क्षेत्र की समस्याओं पर की चर्चा

हल्द्वानी(आरएनएस)। वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यूयूएसडीए द्वारा शहर में सीवरेज व पेयजल लाइन बिछाने के दौरान सड़कों को खोदा गया है। सड़कों का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण बरसात में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सड़क चौड़ीकरण व गौलापुल संपर्क मार्ग व अन्य निर्माण कार्य अब भी अधूरे हैं। निर्माण कार्यों के दौरान कुसुमखेड़ा चौराहे पर जलभराव से लोग परेशान है।जिससे कई क्षेत्रों में बरसात के दौरान खतरा बना हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले में विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Related posts

फर्जीवाड़े से बेची दयानंद शिक्षा संस्थान की भूमि, मुकदमा दर्ज

admin

एनएसएस शिविर युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी का सशक्त मंच : गणेश जोशी  

admin

उत्तराखण्ड : गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत

admin

Leave a Comment