पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

मोदी सरकार ने देश की तस्वीर बदलने वाली योजनाएं लागू कीं : सांसद भट्ट

रुद्रपुर,19,09,2025

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत शुक्रवार को एक होटल में प्रबुद्ध जन गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट रहे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की तस्वीर बदलने वाली योजनाएं लागू की हैं, जिनसे गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। सांसद भट्ट ने कहा कि आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने आमजन को राहत दी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि मजबूत हुई है और आज विश्व भारत की ओर आशा से देख रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून और भू-कानून जैसे बड़े निर्णय प्रदेश की दिशा बदल रहे हैं। जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा भाजपा की सेवा भावना का प्रतीक है। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचे। इस दौरान महामंत्री तरुण दत्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जाधारी उत्तम दत्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, पूर्व मेयर रामपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।

Related posts

राज्य के 191 कॉमन सर्विस सेन्टर में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का हुआ शुभारंभ

admin

भावनाओं और सामर्थ्य से ओत-प्रोत युवा उत्तराखण्ड ने राज्य गठन से लेकर अब तक विकास की नित नई ऊँचाइयां छुई हैं : राज्यपाल

admin

मिस फ्रेश फेस और मिस ट्रेडिशनल सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन

admin

Leave a Comment