पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

विधायक बेहड़ ने पेयजल पाइपलाइन योजना की प्रगति जानी  

रुद्रपुर(आरएनएस)। विधायक तिलकराज बेहड़ ने उत्तराखंड अर्बन एस्टेट डेवलपमेंट प्राधिकरण की पेयजल पाइपलाइन योजना की प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। शुक्रवार को विधायक कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में कुल 300 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जानी है, जिसमें से 90 किलोमीटर कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत 17,900 घरों तक जल कनेक्शन दिया जाना है, जिनमें से अब तक 3,000 घरों में कार्य पूरा हो चुका है। योजना के अंतर्गत 14 ट्यूबवेल प्रस्तावित हैं, जिनमें से सात ट्यूबवेल मल्ली देवरिया, भगवती कॉलोनी, आला हजरत गेट, बलवंत कॉलोनी, आदित्य चौक व नगर पालिका क्षेत्र में पूर्ण हो चुके हैं। इसके अलावा पांच बड़े ओवरहेड टैंक बनाए जाने हैं, जिनमें तीन का कार्य शुरू हो चुका है। इनमें दो टैंक मल्ली देवरिया और एक टैंक भगवती कॉलोनी में बन रहा है, जबकि दो पुराने टैंकों के स्थान पर नए टैंक निर्मित होंगे। विधायक ने स्पष्ट किया कि इस योजना के कारण यदि कहीं सड़कें क्षतिग्रस्त होती हैं तो संस्था उनकी मरम्मत हॉट मिक्स से कराएगी। उन्होंने अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अर्बन एस्टेट डेवलपमेंट प्राधिकरण के प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित आर्या, एई पवन टोलिया, टीसीपी लिमिटेड के मैनेजर विनोद कुमार और विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ मौजूद रहे।

Related posts

बिना इजाजत खरीदी संपत्ति तो होगी कार्रवाईः आनंद बर्धन

admin

कांवड़ मेले की तैयारियां तय समय में पूरी करें, पड़ोसी राज्यों से बढ़ाएं समन्वय: सतपाल महाराज

admin

उत्तराखंड में कोऑपरेटिव बैंकों का लाभ इस वित्तीय वर्ष बढ़कर 250 करोड़ रुपये हुआ: डॉ. धन सिंह  रावत  

admin

Leave a Comment