पर्वत संकल्प
देहरादून

कारगिल युद्ध के वीर, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने  की राज्यपाल से  शिष्टाचार भेंट  

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज राजभवन में कारगिल युद्ध के वीर, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके अद्वितीय शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में  टाइगर हिल की शौर्यपूर्ण लड़ाई में कैप्टन यादव ने असाधारण बहादुरी दिखाकर राष्ट्र को गौरवान्वित किया। उनकी शौर्य गाथा आने वाली पीढ़ियों को सदैव देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और साहस का संदेश देती रहेंगी।
राज्यपाल ने कहा कि परमवीर चक्र विजेता हमारे लिए जीवंत प्रेरणा हैं।  उनके जीवन की गाथाएँ राष्ट्र निर्माण की राह दिखाती हैं और युवाओं को समर्पण, त्याग और वीरता का आदर्श प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव जैसे वीर सपूतों को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया और कहा कि उनका योगदान सदैव अमर रहेगा।

Related posts

ग्रीष्मकाल में हर घर तक न्यून अवधि में निर्बाध, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम

admin

मुकदमें वापस,वह सीबीआई जांच को मंजूरी : धामी

admin

कांग्रेसियों ने किया राजभवन के गेट पर जमकर हंगामा  ,कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा समेत कांग्रेसियों को हिरासत में लिया

admin

Leave a Comment