पर्वत संकल्प
हरिद्वार

नारसन में बनेगा वे साइड अमीनिटीज, सीएलएफ पदाधिकारियों संग हुई बैठक  

HamariChoupal,01,09,2025

 

हरिद्वार।  मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे के निर्देशों के अनुसार, सोमवार को नारसन विकासखंड के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नारसन विकासखंड के सकौती गांव में प्रस्तावित वे साइड अमीनिटीज (सड़क किनारे यात्री सुविधा केंद्र) के निर्माण पर चर्चा करना था। बैठक में विकासखंड की समस्त क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) के पदाधिकारी शामिल हुए।
जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना ने सीएलएफ पदाधिकारियों को वे साइड अमीनिटीज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत किन-किन कार्यों को किया जाएगा और फंड का उपयोग कैसे होगा। यह सुविधा केंद्र यात्रियों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस तरह के केंद्र लोगों को साफ-सुथरे वातावरण के साथ-साथ शौचालय, पार्किंग, जलपान और स्थानीय उत्पादों की बिक्री की सुविधा प्रदान करते हैं। यह केंद्र स्थानीय रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा।
इस परियोजना के लिए फंड के उपयोग पर भी विस्तृत चर्चा हुई। सीएलएफ के पदाधिकारियों ने इस परियोजना को लेकर अपनी उत्सुकता दिखाई और इसे सफल बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना, डीटीई सूरज रतूड़ी, खंड विकास अधिकारी सुभाष सैनी, सहायक प्रबंधक आजीविका शिवशंकर बिष्ट, समस्त सीएलएफ के तीनों पदाधिकारी, सीएलएफ के समस्त स्टाफ, एम&ई राशिद, बीएमएम प्रशांत, आजीविका समन्वयक हीना, एग्री एक्सटेंशन ललित और अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

डीएम दीक्षित की अध्यक्षता में हुआ जन सुनवाई कार्यक्रम  

admin

सीएम धामी ने किया भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड द्वारा आयोजित युवा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संघ के स्वर्णिम 70वर्षों का समापन समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग

admin

हरिद्वार : एनएच,334 हरिद्वार,फेरुपुर खंड का संयुक्त निरीक्षण: सड़क सुरक्षा सुधार और भारी वाहनों पर दिन में प्रतिबंध की अनुशंसा

admin

Leave a Comment