पर्वत संकल्प
देहरादून

उत्तराखंड में अगले चार दिन भारी बारिश के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में आसमान से आफत बरसने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ज्यादातर क्षेत्रों में अतिवृष्टि से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित है। पहाड़ों में जगह-जगह आपदा का प्रकोप है। भारी बारिश का क्रम अगले कुछ दिन बना रह सकता है।
प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट दिया गया है। साथ ही अन्य जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर होने की आशंका है। शुक्रवार को तड़के से ही देहरादून समेत कई क्षेत्रों में जोरदार वर्षा का क्रम जारी रहा। हालांकि, दिन में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही, लेकिन कई स्थानों पर बौछारों का सिलसिला चलता रहा। इस बीच पर्वतीय क्षेत्रों में भी कुदरत का कहर बरस रहा है। ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा के अत्यंत तीव्र दौर हो रहे हैं। कई स्थानों पर बादल फटने जैसी स्थिति है। वहीं, निचले इलाकों में भी नदी-नालों का जल स्तर अत्यधिक बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बन गई है। ऐसे में पहाड़ से मैदान तक प्रशासन की ओर से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Related posts

शिक्षा की बात’’ शिक्षा विभाग की अभिनव पहल : राज्यपाल

admin

एनजीओं, सिविल सोसाइटी, सामाजिक संस्थाओं एवं निजी विशेषज्ञों के सुझाव को भी माने, सरकारी अधिकारी अपनी सीमाओं में सीमित ना रहे, व्यापक दृष्टिकोण के साथ काम करे ,मुख्य सचिव

डोंकवाला में 10 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

admin

Leave a Comment