पर्वत संकल्प
देहरादून

पछुवादून, जौनसार बावर में ब्लॉक प्रमुखों ने शपथ लेकर कार्यभार संभाला

विकासनगर(आरएनएस)।   पछुवादून, जौनसार बावर के विकासखंड मुख्यालयों में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुखों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। विकासनगर और कालसी के शपथ ग्रहण समारोह में विधायक मुन्ना चौहान, सहसपुर में विधायक सहदेव पुंडीर और चकराता में विधायक प्रीतम सिंह ने शिरकत की। क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा की गई। ब्लॉक प्रमुखों ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से वार्ड की समस्याओं की सूची बनाकर प्रस्तुत करने को कहा है। सदस्यों ने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही आवश्यक कार्यों की सूची उपलब्ध कराएंगे। विकासनगर ब्लॉक मुख्यालय में एसडीएम विनोद कुमार ने ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर, ज्येष्ठ उप प्रमुख गुलफाम अली और कनिष्ठ उप प्रमुख अनिल तोमर को शपथ दिलाई, जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ब्लॉक प्रमुख ने शपथ दिलाई।   विधायक मुन्ना चौहान ने कहा कि पंचायत जन-प्रतिनिधियों की यह जीत विकास के नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने सभी निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों व अन्य प्रतिनिधियों से जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सीधे तौर पर सरकार और जनता के बीच में सेतु रूप में कार्य करते हुए विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड लगातार आगे बढ़ रहा है। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने पर केंद्रित रहती है। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख समेत ज्येष्ठ उप प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख के निर्विरोध चुने जाने को ऐतिहासिक बताया। इस दौरान बीडीओ शक्ति प्रसाद, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, शांति जुवांठा, हरबर्टपुर पालिकाध्यक्ष नीरू देवी, नीरज ठाकुर, संतोष रावत आदि मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने एयर इंडिया एक्सप्रेस की देहरादून-बेंगलुरु हवाई सेवा का किया शुभारंभ

admin

सूचना एवं लोक संपर्क निदेशालय में पांच दिवसीय एक्टिंग कार्यशाला का शुभारंभ

admin

पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी  

admin

Leave a Comment