चमोली

सीएम धामी ने आपदाग्रस्त क्षेत्र थराली पहुंचकर बांटा लोगों का दर्द: हर संभव मदद का दिया आश्वासन’

सीएम धामी ने कहा  “सरकार आपदाग्रस्त क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। हरसंभव मदद दी जाएगी और किसी को भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

थराली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर संवेदनशीलता दिखाते हुए आपदा ग्रस्त क्षेत्र थराली पहुंचकर पीड़ितों का दर्द बांटा। सीएम धामी ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और जमीनी जुड़ाव से लोगों का दिल जीत लिया।  थराली में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए उन्होंने न सिर्फ हालात का जायजा लिया, बल्कि प्रोटोकॉल तोड़कर ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। आपदा से प्रभावित लोगों ने सीएम से ऊपरी गांवों के रास्ते जल्द खोलने की गुहार लगाई, जिसे सुनकर धामी ने तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सीएम धामी आपदाग्रस्त थराली पहुंचे और प्रभावित क्षेत्रों का हवाई व स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री धामी हेलीकॉप्टर से कुलसारी हैलीपैड पर उतरे, जहां से वह सड़क मार्ग द्वारा थराली पॉलिटेक्निक में बने राहत शिविर पहुंचे।

राहत शिविर मैं पहुंच कर मुख्यमंत्री ने आपदाग्रस्त परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए गए। इसके बाद उन्होंने थराली बाजार का दौरा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आसपास के क्षेत्रों में हुए नुकसान का जायजा लिया।

सीएम धामी ने आपदा में प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर कदम पर आपदाग्रस्त लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व आईटीबीपी की टीमें मौके पर तैनात हैं और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

थराली में आपदा प्रभावित ग्रामीणों ने सीएम धामी से मुलाकात के दौरान अपनी परेशानियां साझा कीं। लोगों ने बताया कि ऊपरी गांवों के रास्ते बंद होने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि रास्ते खोलने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। उन्होंने वादा किया कि जैसे ही मार्ग सुरक्षित होगा, वे खुद गांवों में जाकर हालात का जायजा लेंगे। धामी का यह वादा ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत की बात है, जो उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उत्तराखंड सरकार हर आपदा प्रभावित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। राहत सामग्री से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक, सरकार हर संभव कोशिश कर रही है ताकि प्रभावित गांवों तक मदद पहुंच सके। धामी का यह जमीनी रुख न सिर्फ आपदा प्रभावितों के लिए उम्मीद की किरण है, बल्कि यह भी दिखाता है कि सरकार और जनता के बीच का रिश्ता कितना मजबूत है।

Related posts

डीएम तिवारी ने  किया लैब ऑन व्हील मोबाइल साइंस लैब परियोजना को हरी झण्डी दिखाकर जनपद के स्कूलों हेतु  रवाना

admin

थराली आपदा पीड़ितों का जायजा लेने पहुंचे सीएम धामी, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

admin

मलबे में दबकर मां और बच्चों की मौत, पर मरते-मरते भी जिंदा रही ममता

admin

Leave a Comment