पर्वत संकल्प
चमोली

राज्यपाल ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना कर राज्य और देश की सुख-समृद्धि की कामना की  

चमोली(आरएनएस)।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) सोमवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे जहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर विशेष पूजा में प्रतिभाग किया। यहां उन्होंने देश और राज्य की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। राज्यपाल ने कहा कि यहां पर उन्हें बहुत ही दिव्य अनुभव हुआ है सभी के चेहरे में एक अलग ही प्रसन्नता देखने को मिल रही है जिससे कि वे अभिभूत हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे दोबारा यहां आना चाहेंगे और जिला प्रशासन से यह भी कहा कि आगे भी इसी तरह की व्यवस्थाएं व्यवस्थित रहें।
राज्यपाल ने जिलाधिकारी संदीप तिवारी से धाम में चल रहे मास्टर प्लान की जानकारी ली। सिविक एनीमिटी सेंटर, सिविक कम्युनिटी बिल्डिंग, अराइवल प्लाजा की प्रगति पर संतोष जताया शेष नेत्र और बद्रीश झील का कार्य पूर्ण होने पर निर्देश दिए कि दोनों लेक की सफाई व्यवस्था सुचारू रखी जाए और आस्था पथ पर जितना लाइट इत्यादि का कार्य है उसे व्यवस्थित रखा जाए। इसके अलावा हॉस्पिटल बिल्डिंग को अगस्त तक पूर्ण करके मुख्य चिकित्सा अधिकारी को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को अच्छी चिकित्सा सुविधा मिल सके।
इसके अतिरिक्त राज्यपाल ने चार धाम व्यवस्थाओं पर जिला प्रशासन की प्रशंसा की और यह भी कहा कि यहां पर पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति का एक अच्छा समन्वय देखने को मिला साथ ही उन्होंने इस कार्य में लगे सभी मंदिर समिति के सदस्य, पंडा, पुरोहित, पुलिस फोर्स और प्रशासन के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई दी और पूरी यात्रा के लिए सभी को निर्देशित किया कि इसी तरह कार्य करते रहें।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर विशिष्ट, बीकेटीसी के मुख्य कार्यधिकारी विजय थपलियाल, नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

चमोली : शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को दी श्रद्वांजलि

admin

चमोली : जिला आबकारी अधिकारी मिले कार्यालय से नदारद, जिलाधिकारी ने की सर्विस ब्रेक  

admin

चमोली नंदानगर में बादल फटा, मलबे की चपेट में आकर 10 लोग लापता,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

admin

Leave a Comment