पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे विजयी प्रत्याशियो के शपथ ग्रहण समारोह की तिथिया हुई घोषित।

देहरादून। उत्तराखंड में हाल ही में सम्पन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के बाद पंचायती राज विभाग ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण और पहली बैठकों की तिथियां तय कर दी हैं। राज्यभर के जिलाधिकारियों को आदेश जारी करते हुए स्पष्ट कहा गया है कि निर्धारित तिथियों पर अनिवार्य रूप से कार्यक्रम सम्पन्न कराए जाएं।
ग्राम पंचायत स्तर पर शुरुआत
27 अगस्त को ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान शपथ ग्रहण करेंगे।
28 अगस्त को ग्राम पंचायतों की पहली बैठक होगी।
29 अगस्त को क्षेत्र पंचायत सदस्य, कनिष्ठ उप प्रमुख, ज्येष्ठ उप शपथ होगी, 30 अगस्त को क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक होगी।
जिला पंचायत स्तर पर कार्यक्रम
01 सितंबर को जिला पंचायत सदस्य, उपाध्यक्ष और अध्यक्ष का शपथ ग्रहण होगा।
2 सितंबर को जिला पंचायतों की पहली बैठक होगी।
अल्मोडा जिले में भी जोर-शोर से तैयारी
अल्मोडा जिले में भी पंचायती राज विभाग ने संबंधित अधिकारियों को तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी की निगरानी में ब्लॉक स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक कार्यक्रम तय किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधान और सदस्यों के शपथ ग्रहण को लेकर उत्साह का माहौल है।

Related posts

दिनभर में आप कितनी चाय पीते हैं? दो, तीन, चार या पांच… कितनी होती है खतरनाक

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में किसाऊ कारपोरेशन लि0 एवं बांध प्रभावित क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक हुई

चालान की कार्रवाई से नाराज टैक्सी यूनियन ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

Leave a Comment