पर्वत संकल्प
हरिद्वार

हरिद्वार : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक की दूसरी बेल अर्जी रद्द

हरिद्वार(आरएनएस)।  फास्ट ट्रैक विशेष कोर्ट/एडीजे चंद्रमणि राय ने किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने, डरा धमकाकर शादी करने और लगातार दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक की जमानत अर्जी रद्द कर दी। शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि रानीपुर क्षेत्र से एक किशोरी लापता हो गई थी। आरोप है कि आरोपी युवक उसे बहला फुसलाकर ले गया और शादी कर छह माह की गर्भवती कर दिया। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी टीटू यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी ग्राम सुंदरा मुंदरा थाना चांदपुर जिला बिजनौर यूपी के खिलाफ संबधित धाराओं में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी टीटू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़िता ने घर लौटकर सारी आपबीती परिजनों को सुनाई थी। पुलिस ने पीड़ित लड़की के भ्रूण को डीएनए टेस्ट के लिए एफएसएल देहरादून भिजवाया है। वर्तमान में पत्रावली अभियोजन साक्ष्य में चल रही है।

Related posts

हरिद्वार : मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर हुई  भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की मौत ,28 घायल  

admin

खेल पर्यटन का तीर्थ बना उत्तराखंडः रेखा आर्या

admin

कारसेवकों की स्मृति में बजरंग दल ने किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

admin

Leave a Comment