पर्वत संकल्प
हरिद्वार

छात्रों को नशे के प्रति जागरूक किया  

रुड़की (आरएनएस)। नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत कलियर पुलिस ने राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आए छात्रों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। पुलिस ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव और साइबर अपराध के बारे में भी बताया है। थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नशे की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि रविवार को परीक्षा देने आए छात्रों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई हैं। उन्होंने बताया छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव और साइबर अपराध के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी उमेश कुमार और एसआई वीरेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।

Related posts

विधायक बत्रा व मेयर अग्रवाल ने किया उत्सव रास प्रदर्शनी का उद्घाटन

admin

हरिद्वार के शिवालायों पर महाशिवरात्रि पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़  

admin

मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हरिद्वार हेतु रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण कार्यों का किया शिलान्यास  

admin

Leave a Comment