पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

डीएम ने किया गेहूं की फसल पर किए जा रहे क्राप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण    

चमोली(आरएनएस)।    जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बुधवार को राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र चमोली के ग्राम क्षेत्रपाल में गेहूं की फसल पर किए जा रहे क्राप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं के साथ गेहूं की कटाई भी की। राजस्व विभाग ने ग्राम क्षेत्रपाल में विवेक सिंह असवाल के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लाट बनाकर नियमानुसार क्रॉप कटिंग का प्रयोग किया। निर्धारित प्लॉट में 7.6 किलोग्राम गेहूं की बालियों का उत्पादन हुआ है।
इस दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं से फसल को लेकर जानकारी ली और कृषि से संबंधित नयी तकनीक व उपकरणों का उपयोग करने को कहा। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को अनुदान पर उन्नत किस्म के बीज, खाद व उपकरण दिए जाते हैं और जंगली जानवरों से फसलों के नुकसान को रोकने के लिए खेतों की चैनिंग फेंसिंग भी जाती है। वहीं विभाग द्वारा फसलों का बीमा भी किया जाता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोग के आधार पर जिले में फसलों के औसत उत्पादन के आंकड़े एकत्रित किए जा रहे हैं। जिससे जनपद में फसल उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जा सके।
विदित है कि प्रत्येक राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र में क्राप कटिंग का प्रयोग करने के लिए खेत में 30 वर्ग मीटर प्लॉट बनाकर उसमें उत्पादित फसल के बीज को लिया जाता है। जिसे 15 दिन सूखने के लिए रखा जाता है। इसके बाद दानों को तोलकर अनाज की वास्तविक गणना की जाती है। क्रॉप कटिंग प्रयोग के आधार पर फसल बीमा की राशि की गणना तथा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गणना की जाती है।
इस दौरान नायब तहसीलदार दीप शिखा, राजस्व निरीक्षक दलबीर सिंह चौहान, राजस्व उप निरीक्षक  संदीप विष्ट, अपर सांख्यिकी अधिकारी कुसुम बिष्ट,सहायक कृषि अधिकारी मनोज राणा, फसल बीमा अधिकारी रश्मि सहित गांव की महिलाएं मौजूद रहीं।

Related posts

टाइगर की मौत का मामला, कम उम्र में मां से बिछड़ना मौत का कारण

admin

डीएम बंसल ने स्टांप चोरी के 47 मामले पकड़े

admin

सरकार ने दी सेब घोटले के एसआईटी जांच की अनुमति

admin

Leave a Comment