पर्वत संकल्प
Uncategorized

दस साल के बच्चे की स्कूटर की टक्कर लगने से मौत

हरिद्वार(आरएनएस)।  मध्य हरिद्वार की एक कॉलोनी में तेज रफ्तार स्कूटी की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में मौत होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार को होली के दिन गोविंदपुरी निवासी लेखराज का 10 वर्षीय पुत्र साहिल खेलने के लिए घर से बाहर आया। इसी बीच एक स्कूटर पर सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी और भाग गया। टक्कर लगने से साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत रानीपुर मोड़ स्थित अस्पताल में लेकर पहुंचे।

Related posts

दूसरे राज्यों में बन रही हैं दवाएं, ऊपर लिख रहे हिमाचल में निर्मित; छवि धूमिल करने का प्रयास

admin

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की  नई दिल्ली में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट

admin

पूल नूडल्स से की जा सकती है कसरत, मिल सकते हैं कई फायदे

admin

Leave a Comment