पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

फर्जी कागजों के आधार पर भूमि हड़पने का आरोप, चार पर केस

काशीपुर(आरएनएस)।  एक व्यक्ति ने चार नामजद तथा एक अज्ञात के खिलाफ फर्जी कागजों के आधार पर उसकी जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव बिराहा फार्म निवासी नवतेज सिंह शोकर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी मामी रजवंत कौर निवासी गांव संतोषपुर के गांव हरिपुरा में खसरा संख्या 443 में भूमि है। बताया था कि उसकी मामी ने 16 दिसंबर 2024 को उसे पावर ऑफ अटॉर्नी दी थी जिसके बाद उसकी मामी रजवंत कौर कनाडा चली गई। आरोप लगाया कि वह 9 नवंबर 2024 को खेत में जुताई कर रहा था कि इस दौरान मौके पर चार लोग पहुंचे। आरोपियों ने बताया कि यह भूमि उन्होंने खरीद ली है। हरिपुरा गांव निवासी अनिल सेन नाम के एक व्यक्ति ने जमीन का सौदा कराया है। जब उन्होंने सब रजिस्ट्रार कार्यालय से जानकारी ली तब पता चला कि उसकी मामी रजवंत कौर के स्थान पर किसी अन्य महिला ने अपने को रजवंत कौर बताकर जमीन का बैनामा भागरथी बसेड़ा के नाम कराया था। अन्य लोग गवाह भी दर्शाए गए हैं। उसने मिलीभगत और साजिश के तहत आरोपियों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उसने प्रकरण की लिखित शिकायत कोतवाली बाजपुर को दी। उसके बाद एसएसपी को डाक से प्रेषित की गई। लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर भागीरथी बसेड़ा, गिरधर बसेड़ा निवासी चकलुआ नैनीताल, प्रदीप सिंह निवासी जज फार्म हल्द्वानी, अनिल सेन निवासी गांव हरिपुरा बाजपुर और एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

जिला प्रशासन ने किया निगम क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए बड़ा एक्शन प्लान तैयार

admin

हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराते सीएम।  

admin

वसंतोत्सव के पहले दिन में आईएमए, पीएसी और होमगार्ड के जवानों ने बैंड की मधुर धुनों से सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

admin

Leave a Comment