पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

काबीना मंत्री की टिप्पणी पर कोटद्वार में भड़के लोग  

कोटद्वार। काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा शुक्रवार को विधानसभा देहरादून में किये गये व्यवहार के बाद अब लोगों का आक्रोश शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को इसके विरोध में सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने आंखों में पट्टी बांधकर और कानों में रूई डालकर प्रदर्शन करते हुए तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की गई। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रमेश भंडारी ने कहा कि काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का बयान पर्वतीय समाज के प्रति उनकी नफरत को दर्शाता है। कहा कि जिन पहाड़ियों के वोट से आज मंत्री बने हुए हैं उन्हीं के प्रति इस तरह की भाषा का प्रयोग करना अनुचित है। पार्षद सूरज प्रसाद कांति ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल पिछले कार्यकाल में विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं इसके बावजूद खुलेआम सड़क पर मारपीट और उनके ही कार्यकर्ताओं द्वारा उनके खिलाफ सड़क पर गाली-गलौज जैसे किस्से पहले भी हो चुके हैं। इस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में राम कंडवाल, मनमोहन खंतवाल, महावीर नेगी, जितेन्द्र बिष्ट, राकेश नेगी, आशीष विश्नोई, अर्जुन रावत, दीपक रावत आदि शामिल रहे। उधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी इस मामले में काबीना मंत्री का पुतला दहन कर तत्काल मंत्री पद से हटाने की मांग की।

Related posts

पर्यावरण दिवस पर विधायक पुण्डीर का संदेश

क्या आपको भी आता है बहुत ज्यादा पसीना ? अगर हां, तो यह किसी अंदरूनी समस्या का हो सकता है संकेत

admin

स्वच्छ ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने पहुंचा ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल

admin

Leave a Comment