पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

सेलाकुई : भूमि विवाद में मारपीट, शांति भंग करने पर तीन गिरफ्तार

देहरादून, 13 जुलाई। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना सेलाकुई पुलिस ने आपसी मारपीट और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई को ग्राम जूलो भगवानपुर, सेलाकुई में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे उग्र होकर आपस में झगड़ने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ऋषिराज (59 वर्ष), आनंद किशोर (54 वर्ष) और लीला (49 वर्ष) निवासी ग्राम जूलो भगवानपुर, सेलाकुई, जनपद देहरादून शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और हुड़दंगियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related posts

योग का प्रशिक्षण दिया  

सेहत : ऑफिस में लगी है हल्की सी भूख तो चिप्स या कुकीज से बनाएं दूरी, चुनें ये हल्दी ऑप्शंस, माइंड रहेगा एक्टिव मन रहेगा फ्रेश

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया ग्राफिक एरा डीम्ड

admin

Leave a Comment