पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

नरेंद्रनगर के समग्र विकास, स्वच्छता एवं जनकल्याण के लिए समर्पित रहेगा नवनिर्वाचित बोर्ड : कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल

नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि स्थानीय निकाय लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं और जनसेवा तथा विकास के प्रभावी माध्यम के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नगरपालिका परिषद नरेंद्रनगर का नवनिर्वाचित बोर्ड जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नगर के समग्र विकास, स्वच्छता, सुशासन एवं जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगा तथा नगर के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी एवं पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में नरेंद्रनगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री  उनियाल ने नगरपालिका परिषद नरेंद्रनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभी सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी जनप्रतिनिधि जनसहभागिता, पारदर्शिता एवं आपसी समन्वय के साथ नगर के विकास को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर नगरपालिका परिषद नरेंद्रनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सभासदगण तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने किया एरोमा पार्क काशीपुर का भूमि पूजन कर प्लाटों का किया आवंटन  

स्वच्छ ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने पहुंचा ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल

admin

किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को बीस साल कठोर करावास

Leave a Comment