पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

विकासनगर : जसपाल राणा ने विश्व में रोशन किया देश का नाम: राजनाथ

विकासनगर(आरएनएस)।   मझौन क्षेत्र में बुधवार को आयोजित त्रयोदशी संस्कार में पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के महान निशानेबाज स्व. जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की। खेल जगत में उनके उत्कृष्ट योगदान को याद करते हुए दोनों ने उन्हें भारतीय खेल जगत की महान विभूति बताया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व में भारत का नाम रोशन किया। उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।
जसपाल राणा को श्रद्धांजलि : देहरादून के मझौन में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय जसपाल राणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा ने अपनी अद्भुत प्रतिभा, अनुशासन और अथक परिश्रम से न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश का गौरव विश्व मंच पर बढ़ाया। निशानेबाजी के क्षेत्र में उनके द्वारा स्थापित की गई उपलब्धियां भारतीय खेल इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेंगी। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा का जीवन युवाओं के लिए समर्पण, संघर्ष और उत्कृष्टता का प्रतीक है।
खेल जगत ने महान प्रतिभा को खो दिया:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जसपाल राणा का व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने खेलों के माध्यम से देश को नई पहचान दिलाई और असंख्य युवाओं को अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा दी। धामी ने कहा कि खेल जगत ने आज एक ऐसी महान प्रतिभा को खो दिया है, जिसकी भरपाई आसान नहीं है। उन्होंने अपने अनुभव, मार्गदर्शन और समर्पण से कई उभरते खिलाड़ियों को नई दिशा दी।

Related posts

रक्षाबंधन विशेष: अपनी बहन को दें ये गिफ्ट, उसके लिए दिन बन जाएगा खास

डोईवाला : अचानक हाथी के आ जाने से हड़कंप मच गया

दो दिन बाद भी किशोर का सुराग नहीं

Leave a Comment