पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान उनके बीच प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में विगत पाँच वर्षों का कार्यकाल उनके लिए विशेष अनुभवों, आत्मीय संबंधों और जनसेवा के अनेक अवसरों से परिपूर्ण रहा है। राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में टीम भावना, आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयासों के साथ प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए कार्य किया है।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखण्ड विकास, समृद्धि और जनकल्याण के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

Related posts

ट्रैफिक से राहत के लिए दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का निर्माण तेज  

admin

उत्तराखंड में 27 जनवरी ओलावृष्टि और तूफ़ानी हवाओं का खतरा

admin

पत्रकारों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर जल्द लगेगा विशेष मेडिकल कैम्प

admin

Leave a Comment