पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

वैश्विक स्तर पर बने ‘दून सिल्क’ ब्रांड की अलग पहचान: डॉ धन सिंह रावत

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज प्रेमनगर स्थित उत्तराखंड कोऑपरेटिव रेशम फेडरेशन लिमिटेड के सिल्क पार्क भवन मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दून सिल्क रिटेल आउटलेट, रेशम वस्त्र बुनाई कार्यशाला, प्रशिक्षण केंद्र एवं कार्यालय का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डॉ. रावत ने रेशम उद्योग से जुड़े बुनकरों एवं कारीगरों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अनुभवों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा बुनकरों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, उन्होंने रेशम उत्पादों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये, साथ ही उन्होंने ‘दून सिल्क ब्रांड’ की वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने के लिए ठोस मार्केटिंग प्लान बनाने को कहा।
डॉ. धन सिंह रावत ने फेडरेशन को उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोहों हेतु परिधान तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता एवं पैकेजिंग में और अधिक सुधार लाने पर विशेष जोर दिया।  विभागीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों से प्रतिवर्ष लगभग एक लाख छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस की आवश्यकता होती है, ऐसे में यह रेशम उद्योग के लिए बड़ा अवसर साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रेशम उद्योग को बढ़ावा देने एवं इससे जुड़े बुनकरों और कारीगरों के हितों के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है। रेशम उद्योग स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहा है। डॉ. रावत ने कहा कि बुनकरों एवं कारीगरों को आधुनिक प्रशिक्षण, विपणन सुविधा सहित आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि उत्तराखंड के रेशम उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल सके।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक उत्तराखंड रेशम फेडरेशन मातबर कंडारी, प्रशासनिक अधिकारी विनोद कुमार, टेक्स इंजीनियर अंकित खाती सहित फेडरेशन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

संतों के मार्गदर्शन से आकार ले रही कुंभ-2027 की व्यवस्थाए  

admin

बागेश्व : परिश्रम की चमक से रोशन भविष्य : एसडीएम कांडपाल ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

admin

आधुनिक परिवेश में सांस्कृतिक धरोहरों को बचाना जरुरी  

admin

Leave a Comment