उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने उत्तराखंड 3अप्रैल तक किया अलर्ट जारी

देहरादून,28,03,2026

देहरादून(आरएनएस)। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए 3 अप्रैल तक का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 29 से 31 मार्च तक राज्य के सभी जिलों में बारिश होने का अनुमान है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों यानी 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी भी होगी। अप्रैल महीने की शुरुआत भी बारिश से होगी, जिससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी।
29 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश होगी। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 30 मार्च को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दिन उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर बारिश और गर्जन के साथ बर्फबारी होगी। मैदानी जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है।
31 मार्च को भी पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। मैदानी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन की संभावना जताई गई है। अप्रैल की शुरुआत यानी 1 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश होगी, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
2 और 3 अप्रैल को भी पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बताया कि अगले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

Related posts

गर्मियों में गंभीर हो जाती है माइग्रेन की स्थिति, जानिए इसके कारण और बचाव

सेहत : ऑफिस में लगी है हल्की सी भूख तो चिप्स या कुकीज से बनाएं दूरी, चुनें ये हल्दी ऑप्शंस, माइंड रहेगा एक्टिव मन रहेगा फ्रेश

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया ‘‘एक विश्व टीबी शिखर सम्मेलन’’ में वर्चुअली प्रतिभाग

Leave a Comment