पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

राज्यपाल का पिथौरागढ़ आगमन, योजनाओं की समीक्षा एवं स्टालों का निरीक्षण

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एक दिन के दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंचे। नैनी-सैनी हवाई अड्डे पर जिलाधिकारी श्री आशीष कुमार भटगांई द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय कोंडे, अपर जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह एवं उपजिलाधिकारी श्री जीतेन्द्र वर्मा द्वारा भी माननीय राज्यपाल का स्वागत किया गया।

इसके उपरांत पुलिस विभाग द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात राज्यपाल ने हवाई अड्डा परिसर में लगे ग्राम्य विकास विभाग, पर्यटन विभाग, जिला उद्योग केंद्र तथा “हाउस ऑफ हिमालयाज” सहित विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों, स्वरोजगार गतिविधियों एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की।

राज्यपाल ने उत्पादों की पैकेजिंग की सराहना करते हुए महिलाओं की आय में हो रही वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा इसे और बेहतर बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं समूहों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने डिजिटल माध्यमों का उपयोग बढ़ाकर उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध करने हेतु डिजिटल माध्यम का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने का सुझाव भी दिया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने नैनी-सैनी हवाई अड्डे पर उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से परिचय भी प्राप्त किया। साथ ही वहां उपस्थित बच्चों से संवाद कर उनकी आकांक्षाओं (Aspirations) के बारे में जाना तथा उन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु लगन एवं परिश्रम से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया तथा आशीर्वाद प्रदान किया।

तत्पश्चात राज्यपाल द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का अवलोकन किया गया। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

राज्यपाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है।

Related posts

दांतों को चमकाने के अलावा कई कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है टूथपेस्ट

admin

ईद-उल-जूहा पर्व को देखते हुए सभी जनपद प्रभारी सुपर एलर्ट मोड पर रहें : पुलिस महानिदेशक

जनता दर्शन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, 151 शिकायतें हुई दर्ज  

admin

Leave a Comment