पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

युवती को परेशान करने वाले युवक को तीन माह की कैद

पौड़ी(आरएनएस)।  युवती के घर में घुसकर गाली-गलौज करना, जान से मारने धमकी देना व सोशल मीडिया में अभद्र शब्दावली का प्रयोग करने के आरोपी को तीन महीने के साधारण कारावास की सजा और अलग-अलग धाराओं में कुल सात हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। यह फैसला सिविल जज (सी.डि)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी अमित भट्ट की अदालत ने सुनाया है। कोतवाली निवासी युवती ने बीते 13 मई को पुलिस को नामजद तहरीर दी थी जिसमें बताया गया कि 12 मई को आरोपी प्रशांत असवाल ने उसके घर में घुसकर गाली गलौज कर, जान से मारने धमकी दी और सोशल मीडिया में अभद्र शब्दावली का प्रयोग किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और 25 अगस्त को आरोप पत्र अदालत पहुंचा। अदालत ने आदेश में कहा कि किसी महिला का पीछा करना या जबरदस्ती संपर्क व बार-बार परेशान करना आदि अपराध की श्रेणी में शामिल हैं। गवाहों के बयान व साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार कर प्रशांत असवाल को तीन अलग-अलग धाराओं में दंडित करते हुए तीन महीने का साधारण कारावास और कुल सात हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। अर्थदंड जमा नहीं करने पर दोषी को एक महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतने के भी आदेश दिए हैं।

Related posts

स्वस्थ दांतों के लिए आजमाएं ये 5 आसान और प्रभावी तरीके

admin

रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त के जांच के आदेश, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

admin

सीएम धामी ने किया  आईएसबीटी, ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित “ऋषिकेश से चारधाम यात्रा 2025“ के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग

admin

Leave a Comment