पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

शिक्षा निदेशक से मारपीट पर भड़के गुरुजी, काली पट्टी बांध जताया विरोध  

रुड़की,23,02,2026

रुड़की(आरएनएस)। शिक्षा निदेशक से हुई अभद्रता ने अब तूल पकड़ लिया है। शिक्षा निदेशक के साथ विधायक समर्थकों द्वारा की गई मारपीट की घटना से शिक्षकों में भारी रोष है। सोमवार को रुड़की ब्लॉक के तमाम स्कूलों में शिक्षकों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर न केवल अपना विरोध दर्ज कराया, बल्कि सरकार और प्रशासन को चेतावनी भी दी कि यदि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सोमवार सुबह जैसे ही स्कूल खुले, शिक्षकों का गुस्सा साफ नजर आया। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षक-शिक्षिकाएं अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधकर कक्षाओं में पहुंचे। हालांकि, शिक्षकों ने छात्रों की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसका पूरा ध्यान रखा और काली पट्टी पहनकर ही शिक्षण कार्य संपन्न कराया।

Related posts

चकराता विधायक ने समर्थकों संग थाना घेरा,  दस दिन के अंदर उचित कार्रवाई की दी चेतावनी

admin

उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में छठा स्थान हासिल कर रचा नया इतिहास!

admin

उत्तराखंड में कोऑपरेटिव बैंकों का लाभ इस वित्तीय वर्ष बढ़कर 250 करोड़ रुपये हुआ: डॉ. धन सिंह  रावत  

admin

Leave a Comment