पर्वत संकल्प
Uncategorized

रुड़की : निगम के सभी वार्डों में अच्छी होगी सफाई: श्रेष्ठा  

रुड़की(आरएनएस)।  रुड़की नगर निगम सीट पर मेयर पद की निर्दलीय प्रत्याशी श्रेष्ठा राणा के पक्ष में पूर्व मेयर यशपाल राणा ने शनिवार को अनाज मंडी में सभा को संबोधित किया। इसके साथ ही मकतूल पुरी में जनसंपर्क किया। अनाज मंडी में सभा के दौरान पूर्व मेयर यशपाल राणा ने कहा कि व्यापारी वर्ग के साथ वह हमेशा से खड़े रहे हैं। अपने पुराने कार्यकाल में व्यापारियों के हितों के लिए कई कार्य किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का समर्थन उनके साथ है और निश्चित तौर पर जीत श्रेष्ठा राणा की होनी है। जीत के बाद एक बार फिर से व्यापारी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाएंगे। इस दौरान व्यापारियों ने राणा का फूल वर्षा कर स्वागत किया। वहीं मकतूलपुरी में श्रेष्ठा राणा और यशपाल राणा ने डोर टू जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि निगम के सभी वार्डों में अच्छी सफाई व्यवस्था, सड़कों और नालियों का निर्माण करवाना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। इसके साथ ही कई स्थानों पर जलभराव की समस्या है उसके निदान के लिए भी कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर अरविंद कश्यप, अमनदीप सिंह टीनू,अन्नू गोयल, दीपक गोयल, राजेश कुमार, शालू, मानिक अरोड़ा, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related posts

उत्तराखंड में यूसीसी में चार माह में डेढ लाख से अधिक आवेदन मिले : सीएम धामी

admin

रक्तदान कर लोगों की जिंदगी बचाएं

admin

धर्मनगरी हरिद्वार में स्वच्छता अभियान का छठवाँ दिन, जिलाधिकारी की सख्त निगरानी  

admin

Leave a Comment