पर्वत संकल्प
Uncategorized उत्तराखण्ड

रक्तदान कर लोगों की जिंदगी बचाएं

रुड़की(आरएनएस)।   इनर व्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स की ओर से सिविल अस्पताल में एक रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में क्लब सदस्य और अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की संयोजक साक्षी त्यागी ने लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। क्लब अध्यक्ष सीमा भाटिया ने कहा कि रक्तदान एक नहीं दो जिंदगी बचा सकता है। इसलिए हर किसी को अपने जीवन में रक्तदान करना चाहिए। क्लब संपादक नीलम मधोक ने कहा कि समय-समय पर क्लब की ओर से इस तरह के सामाजिक कार्य किये जाते हैं। शिविर में शिवम अग्रवाल, लविश अरोरा, विजय भाटिया, सचिन सैनी, सुखविंद्र सिंह, अनीस अंसारी, नलिनी गुप्ता, अजय कुमार, प्रताप सिंह, रोमल पंडित, अमन गुप्ता, रिचा तायल, समर खन्ना, शिवानी गर्ग आदि सदस्यों ने रक्तदान किया।

Related posts

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे का अधिकार: विधायक नेगी  

admin

टिहरी झील बनी रोमांच और पर्यटन का नया केंद्र:  सीएम

admin

भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके

admin

Leave a Comment