पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड देहरादून

38वें राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधा उपलब्ध करना सुनिश्चित करेंगेः सचिव

देहरादून(आरएनएस)। सचिव उत्तराखण्ड शासन धीराज सिंह गर्ब्याल ने सचिवालय परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में 38वें राष्ट्रीय खेल आयोजन के सफल क्रियान्वयन को लेकर, आयोजन समितियों के पदाधिकारी एवं जनपद के संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।
उन्होंने अवस्थापना सुविधाओं, मार्गों के सुदृढ़ीकरण, सौंदर्यीकरण, सुगम आवागमन, मीडिया समन्वय, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, अग्निशमन व्यवस्था और वॉलंटियर प्रबंधन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सम्बंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों और आयोजन दल के लिए चिकित्सा और आवासीय सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। खिलाड़ियों को ठहरने के लिए क्रीडा स्थल के समीप होटलों में व्यवस्था की जाए। खेल स्थलों पर चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता और बाहरी डॉक्टरों की तैनाती पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।
उन्होंने सभी आयोजन की तैयारियों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिया। साथ ही राष्ट्रीय खेल आयोजन समितियों को जिला प्रशासन एवं सम्बंधित विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। जबकि आयोजन समिति के उपस्थित प्रतिनिधियों को शीघ्र जिला प्रशासन के साथ बैठक करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर सचिव ग्राम्य विकास अनुराधा पाल, अपर नगर आयुक्त हेमंत कुमार वर्मा,
सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, सहायक निदेशक / जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद्र नेगी, जिला क्रीड़ा अधिकारी रविन्द्र भंडारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सी.एस. रावत पुलिस उपाधीक्षक नीरज सेमवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी पी.सी पांडे, आयोजन समिति के सदस्य राज हम्लाई, शमीर शेख, नेवी पेयुल, अक्षय डांगे, फराज़ शेख, मिशेल रॉब्सन और आरोही अरोड़ा, व सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

महाकुंभ में भगदड़ में 30 की मौत, 60 जख्मी, पीएम मोदी ने जताया दुख, 10 करोड़ ने फिर भी लगाई डुबकी

admin

रविवार को भी नहीं मिली बिजली, पानी संकट से राहत

admin

मानसून के दौरान घुंघराले बालों को उलझन से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके

admin

Leave a Comment