पर्वत संकल्प
Uncategorized

बागेश्वर : अधिकारी रहें अलर्ट मोड में

बागेश्वर,09,07,2022

 

 

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन भी सजग हो गया है। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने लोगों से अपील की हैकि वर्षाकाल के समय नदी के जल स्तर वृद्धि होने पर नदी किनारे जाने से बचें, इस संबंध में अभिभावक बच्चों को विशेष ध्यान रखें। वर्षा या कुछ घंटों की मूसलाधार वर्षा भू-स्खलन का कारण बन सकती है, भू-स्खलन संभावित क्षेत्रों में बरसात के समय विशेष रूप से सावधान रहें। वर्षा काल के दौरान यदि संभव हो तो यात्रा करने से बचें। मौसम की अद्यतन सामाचार तथा चेतावनी हेतु स्थानीय मीडिया की खबरें देखते और सुनते रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना दें।
– जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र बागेश्वर-05963-220196,220197
– टोल फ्री नंबर-1077(बीएसएनएल उपभोगता हेतु), 7536827373, 8859223535,9634912152 एवं आपदा कंट्रोल रूम
– तहसील बागेश्वर-05963-220003/220024
– तहसील कपकोट- 05963-253196
– तहसील गरूड़ 05963-250803, 7088802332, 7456917292,
– कांडा- 05963-241243
– काफलीगैर-8475046832
– दुगनाकुरी -8430280154 नंबरों पर फोन करें।

Related posts

अल्मोड़ा की समस्याओं के समाधान को विधायक मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

admin

किचन में फल-सब्जी काटते समय अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स, पैसे और समय दोनों की होगी बचत

admin

राज्य में एयर कनेक्टिविटी मजबूत करने हेतु एलाइन्स एयर के साथ जल्द एमओयू, मार्च से हवाई सेवाएं आरम्भ-मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

Leave a Comment