पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

सीएम ने जन शिकायतों और समस्याओं को सुना

देहरादून, parvatsankalp,17,12,2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता दर्शन कार्यक्रम में प्राप्त सभी जन शिकायतों की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय से की जाएगी। अधिकारी पूरी गंभीरता से सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता से करें। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी की शिकायतों को पूरी गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं और शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उन्हें यथाशीघ्र संबंधित विभागों को भेजा जाए।

Related posts

कुल्हाड़ी से सिर व चेहरे पर आठ वार करके मामा को मौत के घाट उतारने वाला भान्जा गिरफ्तार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपेगा ज्ञापन  

उत्तराखंड में 24 घंटे के भीत कोरोना के 27 नए केस

Leave a Comment