पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपेगा ज्ञापन  

हरिद्वार(आरएनएस)।  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन ने बुधवार को अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर बैठक की। बैठक में कहा गया कि सभी जनपदों में जल्द ही इस बारे में डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे। इससे पहले संगठन ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात कर उन्हें झापन सौंपा था। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रमिंदर सिंह ने कहा कि अपने जीवन के कई साल स्वास्थ्य विभाग को देने के बाद भी इन कार्मिकों की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकार ने कोई ठोस नीति तैयार नहीं की है। इसलिए कार्मिकों के मन में शंका है कि भविष्य में मिशन या मिशन का कोई कार्यक्रम समाप्त हो जाए तो उनका क्या होगा।

Related posts

मुख्यमंत्री ने सल्ट क्रांति के अवसर पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, सल्ट में भव्य शहीद स्मारक बनाने की घोषणा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई वीरपुर स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में शामिल

होंडा मोटरसाइकल एण्‍ड स्‍कूटर इंडिया ने नई 2025 लिवो लॉन्‍च की

Leave a Comment