उत्तराखण्ड

अशासकीय स्कूलों के प्रबंधकों ने लगाया सरकार पर मनमानी का आरोप

देहरादून, parvatsankalp,19,11,2022

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन ने नियुक्तियों पर रोक का विरोध किया है। अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों के चयन के लिए आयोग गठन की प्रयास पर रोष जताया। आरोप लगाया कि प्रबंधकों को बाईपास कर सरकार अशासकीय स्कूलों की नियुक्तियों में मनमानी करना चाहती है। दून में शनिवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि अशासकीय स्कूलों में नियुक्तियों पर लगाई गई रोक से छात्रों और अभिभावकों का अहित हो रहा है। सरकार चयन आयोग के गठन का प्रयास कर रही है, जिसका प्रबंधक एसोसिएशन ही नहीं, शिक्षक और प्रधानाचार्य संघ भी विरोध कर रहे हैं। आरोप लगाया कि सरकार ने उन्हें शासन स्तरीय वार्ता में नहीं बुलाया। मांग उठाई कि चयन प्रक्रिया पूर्व की भांति रखी जाए। रोक को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ प्रदेशभर में जनपदवार विरोध किया जाएगा। इसी कड़ी में रविवार को बहादराबाद में बैठक रखी गई है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव विमल नेगी, एश्वर्या रावत, प्रवीण जैन, दिनेश चौहान, सतीश जैन, सोभित मांगली आदि मौजूद रहे।

Related posts

एक राज्य, एक प्रवेश के तहत समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण  शुरू

नेपाल में हुई एथलेटिक चैंपियनशिप में लक्सर के खिलाड़ियों ने जीते 6 स्वर्ण पदक

पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी  

admin

Leave a Comment