पर्वत संकल्प
Uncategorized

उत्तराखंड : कैंडल मार्च निकाल मांग श्रद्धा के लिए इंसाफ

काशीपुर, Parvatsankalp,19,11,2022

दिल्ली में मुंबई निवासी श्रद्धा की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर राजनैतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा को श्रद्धांजलि दी। शनिवार को युवाओं ने किला मोहल्ला से मुख्य बाजार होते हुए एमपी चौक तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान युवाओं ने जस्टिस फॉर श्रद्धा के नारे लगाए। उसके बाद मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। युवाओ ने मांगों को लेकर रविवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। यहां मानवेंद्र सिंह, सुरेश सैनी, अशोक सैनी, अनुज शर्मा, शिवम सिंह, आशीष सिंह, श्याम मोहन रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का हुआ शुभारम्भ

अमायरा दस्तूर ने रेड ड्रेस में दिखाया हाटनेस का नया लेवल, किलर पोज से मचाई सनसनी

admin

गर्मियों की शुरुआत से ही करने लगे संतरे का सेवन, मिलेंगे ये बेहतरीन फायदे

Leave a Comment