पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

बोर्ड परीक्षा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही : डीएम मयूर  

नई टिहरी(आरएनएस)। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए परीक्षा को पारदर्शिता एवं निर्विघ्न संपन्न कराने के निर्देश दिए। कहा कि बोर्ड परीक्षा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 21 फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में टिहरी जिले के 15 हजार 881 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बुधवार को डायट में आयोजित बैठक में डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि प्रश्न पत्रों को सुरक्षित और गोपनीयता को बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापकों की है। उन्होंने परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम को एक्टिव करने, सभी कर्मियों का मोबाइल फोन ऑन रखने, छात्रों की सघनता से पहचान करने और गाइडलाइन के अनुसार परीक्षाएं संपादित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत एएसपी जेआर जोशी को अपने स्तर से परीक्षा केंद्रों की परिधि को चेक कर कार्यवाही करने को कहा। जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी को आवश्यकतानुसार पीआरडी जवानों को तैनात करने के निर्देश दिए। सीईओ एसपी सेमवाल ने बताया कि परिषदीय परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की जाएगी। परीक्षाओं के लिए 135 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जिसमें एक एकल और 134 मिश्रित केंद्र हैं। कुल 15 हजार 881 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिनमें 8084 छात्र और 7797 छात्राएं हैं। हाईस्कूल में कुल 7864 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं जिनमें 4021 छात्र और 3843 छात्राएं। जबकि इंटर में कुल 8017 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, इनमें 4063 छात्र और 3954 छात्राएं शामिल हैं। बताया कि कंट्रोल रूम प्रभारी शरद अग्रवाल को बनाया है, जिन्हें 9410554775 मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर डीईओ माध्यमिक वीपी सिंह, प्रभारी प्राचार्य डायट दीपक रतूड़ी, बीईओ घनसाली सुमेर सिंह, देवप्रयाग भास्कर बेबनी, चंबा नरेश कुमार हल्दयानी आदि मौजूद थे।

Related posts

घर पर पेडिक्योर करते समय न करें ये गलतियां, हो सकता है नुकसान

admin

बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी

admin

सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज

admin

Leave a Comment