पर्वत संकल्प
Uncategorized

महिला सहित छह के खिलाफ गैंगस्टर में मुकदमा दर्ज

रुड़की, Hamarichoupal,17,11,2022

पुलिस ने एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। एक मुकदमे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है जो कि लगातार अपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं। इनमें प्रतिबंधित मांस की तस्करी के साथ-साथ अवैध हथियारों के बल पर लोगों में भय का वातावरण बनाकर अपने दैनिक खर्चो की पूर्ति के लिए अवैध वसूली जैसे मामले भी शामिल हैं। स्मैक तस्करी आदि के मामले भी हैं। आरोपियों दिलावर पुत्र गुलजार तथा राजू उर्फ रिजवान पुत्र हनीफ निवासी ग्राम कुमराड़ी को गिरफ्तार किया गया। फरार आरोपियों में मुराद, वसिया निवासी ग्राम कुमराड़ी, शाहरुख तथा सऊद पुत्र गण जहांगीर निवासी ग्राम पीरपुरा कोतवाली मंगलौर बताए गए हैं।

Related posts

उत्तराखंड में मुफ्त बूस्टर डोज अभियान का शुभारंभ, सीएम ने लगवाई पहली डोज

मंत्री अग्रवाल ने 88 पीएम आवास लाभार्थियों को सौंपी चाबी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 110.56 करोड़ की लागत से 19 विकास कार्यों का शुभारंभ एवं लोकार्पण

admin

Leave a Comment