पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

वन विभाग ने किया देवदार के 42 स्लीपरों से भरा लोडर सीज

विकासनगर, Parvatsankalp,17,10,2022

चकराता वन प्रभाग की टीम ने चकराता नागथात मोटर मार्ग पर एक लोडर में देवदार से बेशकीमती लकड़ी से भरा लोडर पकड़ा है। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वन विभाग की टीम ने लोडर सहित लकड़ी को जब्त कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वन विभाग की गश्ती टीम को सोमवार सुबह करीब चार बजे चकराता नागथात मोटर मार्ग पर माग्टी के पास देवरदार की लकड़ी से भरा लोडर मिला। वन विभाग की टीम जैसे ही लोडर को घेरकर उसकी तलाशी लेने लगे तभी लोडर चालक लोडर से कूदकर अंधेरे में भाग गया। लेकिन वन विभाग की टीम ने लोडर को कब्जे में ले लिया। लोडर की तलाशी लेने पर देवदार के 42 स्लीपर बरामद किए गए, जिन्हें लोडर सहित कब्जे में ले लेकर वन विभाग के रिवर रेंज कार्यालय डाकपत्थर में सीज कर दिया है। वन विभाग ने अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया है। रेंज अधिकारी अनिल भट्ट ने बताया कि लकड़ी तस्करों व चालक की तलाश की जा रही है। वन विभाग की टीम में डिप्टी रेंजर यशपाल सिंह, वन दरोगा देवेंद्र कुमार मिश्रा, मेहरबान सिंह बिष्ट, कमलनयन जखमोला, वन बीट अधिकारी किशन सिंह नेगी, तरुण शर्मा शामिल रहे।

Related posts

राज्य सरकार स्प्रिंग शेड मैनेजमेंट और जलवायु संरक्षण की दिशा में प्राथमिकता से कार्य कर रही है: सीएम  

admin

सेहत :खाने को धीरे-धीरे क्यों खाना चाहिए? जानिए इसका महत्व

admin

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपेगा ज्ञापन  

Leave a Comment