Uncategorized

आबकारी विभाग ने पकड़ा माजरीमाफी में अवैध शराब का गोदाम

देहरादून, parvatsankalp,14,09,2022

रुड़की में जहरीली शराब से मौतों के बाद सक्रिय आबकारी विभाग ने माजरी माफी में शराब का अवैध गोदाम पकड़ा है। जिसमें करीब ढाई सौ पेटी अंग्रेजी व विदेशी शराब की बरामद हुई है। जनपदीय प्रवर्तन की ओर से सूचना के बाद ये कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि करीब एक साल से ये गोदाम चल रहा था। अब विभाग इस पड़ताल में लग गया है कि आखिर इस गोदाम से कहां कहां शराब की सप्लाई की जा रही थी। आबकारी विभाग इस शराब के सेंपल लेकर जांच के लिए भी भिजवा रहा है ताकि ये भी पता चले कि कहीं यहां मिलावट के बाद तो शराब को आगे नहीं भेजा जा रहा था। क्योंकि मौके से रैपर और पैकिंग का सामान भी बरामद किया गया है। वहीं इस क्षेत्र में इतना बड़ा अवैध गोदाम मिलने के बाद थाना पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। गोदाम पकड़ने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक रीना ,हेड कांस्टेबल राकेश नाथ,प्रीति,गोविंद,आफताब,हिशाम,नीलम,ज्योति भी शामिल रहे। सूचना के बाद मौके पर संयुक्त आबकारी आयुक्त गढ़वाल मंडल रमेश चौहान भी पहुंच गए हैं।

Related posts

अंकिता को न्याय दिलाने के लिए श्रीनगर में धरना-प्रदर्शन शुरू

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा जनपद के क्रौंच पर्वत में स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर में भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा व हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उत्तराखंड भाषा संस्थान ने भाषण-कविता प्रतियोगिता के विजेता नवाजे

Leave a Comment